फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल, फिल्म की कहानी के कायल हुए दर्शक

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी शुक्रवार को रिलीज हुई है। जिसे युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र वर्ग के दर्शक पसंद कर रहें हैं।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्‍म ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर फर्स्‍ट वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन रविवार को इस फिल्‍म ने 9.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। ‘आर्टिकल 370’ ने इस तरह तीन दिनों में देश में 22.90 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म में यामी गौतम, प्रिया मणि, अरुण गोविल, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, किरण करमरकर, दिव्या सेठ शाह, राज जुत्शी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ रेडिज, अश्वनी कुमार, इरावती हर्षे मायादेव मुख्य भूमिका में नजर आ रहें हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। इस फिल्म में पुलवामा घटना को दिखाया गया है। इसकी पूरी कहानी कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने पर आधारित है।