22 जनवरी को नहीं मनाई जाएगी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, जानें नई तारीख

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। 22 जनवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में राम लला की 51 इंच लंबी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से की गई।

11 जनवरी, 2025 को मनाए जाने की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर सामने आई है कि प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं मनाई जाएगी। इस संबंध में मंदिर की देखरेख करने वाले ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घोषणा हुई है कि इसे 11 जनवरी, 2025 को मनाया जाएगा।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि हिंदू धर्म में सभी त्योहार हिंदू तिथियों के अनुसार मनाने की परंपरा है। राम मंदिर ट्रस्ट ने X पर एक पोस्ट की। जिसमें कहा कि “संतों से परामर्श के बाद यह तय किया गया कि जिस प्रकार सभी हिंदू उत्सव और पर्व हिंदी तिथि और पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं, उसी तरह प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को प्रति वर्ष पंचांग अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी अर्थात कूर्म द्वादशी को मनाया जाए। इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में जाना जाएगा। साल 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को होगी।” ट्रस्ट ने यह भी घोषणा की कि इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी कहा जाएगा।