दुनिया में बढ़ते आत्महत्या के मामले बड़ा चिंता का विषय, इस समस्या पर दिल्ली एम्स ने शुरू की खास पहल, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में बढ़ते आत्महत्या के मामले एक बड़ा चिंता का विषय है। जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गहरी चिंता जताई है।

WHO ने जताई चिंता

भारत में भी आत्महत्या के मामलों में हो रही बढ़ोतरी एक बड़ा चिंता का विषय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश में 1,70,924 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए‌ है। जो 2021 के 1,64,033 मामलों से 4.2 प्रतिशत अधिक है। ऐसे में आत्महत्या के बढ़ते मामलों के पीछे के कारणों को समझने के लिए अब वैज्ञानिक रिसर्च पर भी जोर दिया जा रहा है।

किया जाएगा अध्ययन

रिपोर्ट्स के मुताबिक आत्महत्या करने के पीछे छिपे कारणों को उजागर करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने एक अनोखी पहल की शुरूआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संस्थान ने ‘ब्रेन बायो बैंक’ की स्थापना की है। जहां आत्महत्या करने वाले व्यक्तियों के दिमाग के सैंपल संग्रहीत किए जाएंगे। अगले पांच वर्षों में इन सैंपल्स का गहन अध्ययन किया जाएगा।