भोले के भक्तों का लंबा इतंजार खत्म, 05 साल बाद इस दिन से शुरू होगी कैलाश‌ मानसरोवर यात्रा, इस दिन रवाना होगा पहला दल

जरूरी खबर सामने आई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल से शुरू होने वाली है। पांच साल का लंबा इतंजार अब खत्म होने वाला है। जल्द कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड 19 के कारण वर्ष 2020 से कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालित नहीं हुई थी। जिसके बाद अब यात्रा इस वर्ष 30 जून से शुरू होगी। केएमवीएन की ओर से इस यात्रा का संचालन होगा। यह यात्रा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से संचालित होगी। यात्रा में 50-50 व्यक्तियों के कुल पांच दलों को शामिल किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जुलाई से शुरू होगी।

पहला दल‌ इस दिन होगा रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सोमवार को विज्ञप्ति जारी की गई। उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा के संबंध में सोमवार को नई दिल्ली में एक बैठक भी आयोजित हुई। इसके संचालन का जिम्मा कुमाऊं मंडल विकास निगम को सौंपा गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाला प्रथम दल 10 जुलाई को लिपुलेख दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश करेगा तथा अंतिम यात्रा दल 22 अगस्त को चीन से भारत के लिए प्रस्थान करेगी। प्रत्येक दल द्वारा कुल 22 दिनों की यात्रा की जायेगी।