देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सीरिया में हुए नरसंहार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
सबसे घातक घटनाओं में से एक बताई यह हिंसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया में सुरक्षा बलों और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच संघर्ष के बाद हिंसा बढ़ गई। जिसमे गुरुवार को इस हिंसक संघर्षों में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस संबंध में एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह हिंसा गुरुवार को भड़की। जब वर्तमान सरकार के पक्ष में बंदूकधारियों ने पूर्व राष्ट्रपति असद के प्रति वफादार अलावी अल्पसंख्यक संप्रदाय के खिलाफ बदला लेने के लिए हिंसा शुरू की और हत्याएं करने लगे। ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि संघर्षों में 745 नागरिक मारे गए, जिनमें से अधिकांश को नजदीक से गोलियों से मारा गया था। इसके अलावा, 125 सरकारी सुरक्षा बलों के सदस्य और असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के 148 उग्रवादी भी मारे गए हैं।।
महिलाओं के साथ बर्बरता
रिपोर्ट्स के मुताबिक गवाहों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके सड़कों पर घुमाया गया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। जिससे हिंसा और अधिक बढ़ गई। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा अस्थायी रूप से रुक गई है। वहीं सरकार ने अधिकांश क्षेत्रों पर नियंत्रण वापस पा लिया है। साथ ही अधिकारियों ने स्थिरता बहाल करने के लिए तटीय क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दिए हैं जो हिंसा केंद्रित है।