March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बनें गौतम अडानी, इतनी हुई संपत्ति

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

गौतम अडानी की कुल संपत्ति 137 बिलियन डॉलर-

उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। अब वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर के ताजा आंकड़ों के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति अब 137 बिलियन डॉलर हो गई है। गौतम अडानी देश की सबसे बड़ी कोयला ट्रेड करने वाली कंपनी के मालिक हैं। पिछले साल 31 मार्च 2021 को गौतम अडानी की कुल संपत्ति 5.3 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 60 साल के गौतम अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जो अन्य की तुलना में पांच गुना ज्यादा है।

दुनिया के अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी-

जिसमें एलन मस्क और जेफ बेजोस के बाद गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला चीफ एलन मस्क की कुल संपत्ति 251 बिलियन डॉलर है जबकि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 153 बिलियन डॉलर है। वहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर है। ऐसा पहली बार है जब किसी एशियन ने दुनिया के तीन सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में जगह बनाई है। गौतम अडानी के अलावा भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी, चीनी उद्योगपति जैक मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।