अब नए नाम से जाना जाएगा प्रधानमंत्री कार्यालय, ‘सेवा तीर्थ’ होगी नई पहचान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है।‌

रखा यह नया नाम

प्रधानमंत्री कार्यालय का अब नया नाम होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब प्रधानमंत्री कार्यालय का नया नाम ‘सेवा तीर्थ’ होगा। इस नाम से अब यह कार्यालय जाना जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अंतर्गत बन रहे नए पीएम कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है। यह एक ऐसा केंद्र है, जहां देश से जुड़े अहम फैसले लिए जाते हैं। बताया है कि इसका उद्देश्य शासन में सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है।