March 20, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

जनता को लगा मंहगाई का झटका, पेट्रोल- डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी

 4,523 total views,  2 views today

देश में पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। वही आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोत्तरी–

घरेलू तेल कंपनियों ने बुधवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों के नये दाम जारी किए हैं। देश में एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। देशभर में तेल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

You may have missed