अल्मोड़ा में नहीं चला स्कॉर्पियो सवार का ‘UP वाला टशन’, पुलिस ने हटाया हूटर और काटा चालान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपीचंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 16.05.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग करते हुए पाया गया। पूछताछ में चालक द्वारा बताया गया कि “UP में तो हूटर चलता है”, जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्तराखण्ड में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही वाहन से हूटर हटवाया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।