भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया, नौलों में स्वच्छता अभियान भी‌ चलाया

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान में आज गांधी जयंती के अवसर पर चौहानपाटा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा इसके पश्चात बद्रेश्वर वार्ड के राज नौला में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलें

कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज सेवा और समर्पण अभियान के तहत पूरे अल्मोड़ा जनपद में सभी बूथों पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि हमें गांधी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर देश के विकास में दें सहयोग

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा की गांधी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि वह एक बहुत ही सादगी पसंद इंसान थे जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका यह नारा आज भी सार्थक हो रहा है

बलिदान को रखें याद

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित अटवाल ने कहा की आज का दिन देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सेनानियों का दिन है हमें उनके बलिदान को याद रखना चाहिए।

आज भी सार्थक हैं विचार

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा की महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी सार्थक हैं हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन सादगी व स्वच्छता को अपनाना चाहिए।

स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हमेशा हैं तत्पर

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि आज नगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं महात्मा गांधी कीे प्रेरणा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तत्पर है।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, जिला महामंत्री लीला बोरा, मोहनी कनवाल, मीना भैसोड़ा, विद्या बिष्ट, चंद्रा जोशी, ललित मेहता, रमेश लाल, कृष्ण बहादुर सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, दीक्षित जोशी, आशीष गुरुरानी, करन टम्टा, दीपक पांडे, मुकुल कुमार, निखिल टम्टा, पीयूष कुमार, वैभव सिंह, गोपाल चम्याल, शरद गुरुरानी, असलम खान, सुरेश भट्ट, रवि शैली व विधानसभा अल्मोड़ा के विस्तारक कृष्णा पल्याल उपस्थित थे।