March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भूस्खलन के दौरान नैनीताल में फंसा भिलाई छत्तीसगढ़ से आया पर्यटक दल सकुशल गृह क्षेत्र लौटा

 5,152 total views,  6 views today

एरोबिक क्लब सेक्टर 8 भिलाई छत्तीसगढ़ से नैनीताल आए पर्यटक दल के सभी सदस्य समता एक्सप्रेस से आज सुबह सकुशल वापस अपने घर लौट गए। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

नैनीताल में भूस्खलन के पश्चात दल वहां पर फंस गया था

बता दें कि भिलाई जिले से सेक्टर 8 स्थित एरोबिक क्लब के 44 महिला सदस्य सहित 6 पुरुष एवं 5 बच्चों का यह पर्यटन दल 16 अक्टूबर को नैनीताल के लिए रवाना हुआ था। नैनीताल पहुंचने पर भूस्खलन के पश्चात दल वहां पर फंस गया था। विपरीत परिस्थितियों में दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा लगातार केंद्र सरकार एवं नैनीताल के स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जाता रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भी लगातार अधिकारियों को निर्देशित किया जाता रहा था ताकि प्रदेश के सभी नागरिक सुरक्षित रूप से वापस लौट आए। इसका परिणाम यह रहा कि दल के सभी सदस्य आज अपने गृह निवास लौट चुके हैं। पर्यटन दल के सभी सदस्यों ने भूस्खलन के पश्चात बनी विपरीत परिस्थिति में स्थानीय स्तर पर नैनीताल प्रशासन, दुर्ग के जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा के निर्देश पर नोडल अधिकारी डीएसपी पुलिस लाइन नीलेश द्विवेदी ,सूबेदार तृप्ति सिंह एवं परिवहन विभाग से निरीक्षक अतुल तिवारी तथा जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रकाश सोनी के द्वारा दल के दुर्ग पहुंचने पर गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि भी स्टेशन पहुंचे थे और सुरक्षित सकुशल पहुंचे दल का सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी स्वागत किया गया।