देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है।
देश के दो बार के प्रधानमंत्री पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त डॉ. मनमोहन सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के सबसे काबिल अर्थशास्त्रियों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम शुमार है। देश की आम जनता हो या भारतीय राजनेता। पार्टी लाइन से हटकर भी डॉ. मनमोहन सिंह की खुले दिल से सभी खुब प्रशंसा करते हैं। आज हम उनके शानदार करियर के बारे में जानकारी देंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का शानदार करियर
जन्म ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान) के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था।
1957 से 1965 तक चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ।
1969 से 1971 तक दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर।
1976 में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में मानद प्रोफ़ेसर।
1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर।
1985 से 1987 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष।
1990 से 1991 तक भारतीय प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार।
1991 में नरसिंह राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री।
1991 में असम से राज्यसभा सदस्य।
1995 दूसरी बार राज्यसभा सदस्य।
1996 दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफ़ेसर।
1999 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए ।
2001 में तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और सदन में विपक्ष के नेता ।
2004 में भारत के प्रधानमंत्री बने।इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और एशियाई विकास बैंक के लिए भी कई महत्वपूर्ण काम किया है।
26 दिसंबर 2024 को देहांत।