दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, 04 जनवरी 2010 में हुआ था उद्घाटन, जानें इसके रिकॉर्ड्स व अन्य जानकारी

आज 04 जनवरी 2026 है। आज ही की तारीख पर 2010 में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफ़ा दुबई में खोली गई थी। साल 2009 में बनी बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी लंबाई 820 मीटर है और इसमें 163 मंजिलें हैं। 

4 जनवरी 2010 को जनता के लिए खोला गया था बुर्ज खलीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2004 और 2010 के बीच स्कांस्का एबी और उसके उपठेकेदारों द्वारा निर्मित, बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर 4 जनवरी 2010 को जनता के लिए खोला गया था। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित बहुचर्चित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत और सबसे ऊंची स्वतंत्र संरचना है। इस इमारत को बनाने में पूरे 6 साल लगे थे। दरअसल, बुर्ज खलीफा का काम जनवरी 2004 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ था। 162 मंजिला इस ऊर्ध्वाधर शहर में वाणिज्यिक, आवासीय, खुदरा, आतिथ्य, रेस्तरां, अवलोकन डेक और संचार सुविधाएं शामिल हैं। जिसमे 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं। 

टिकट लेने के बाद घूम सकते हैं बुर्ज खलीफा

यह दुबई में है। बुर्ज खलीफा घूमने के लिए कोई भी जा सकता है। बस उसे वहां घूमने के लिए टिकट लेना होता है। टिकट लेने के बाद आप बुर्ज खलीफा घूम सकते हैं। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के नाम पर एक नहीं बल्कि 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, सबसे ऊंची लिफ्ट, सबसे ज्यादा मंजिल जैसे रिकार्ड्स शामिल हैं।