अग्निवीरों के लिए यह नये नियम, भारतीय सेना में स्थायी सैनिक बनने के लिए नहीं करना होगा यह काम, देखें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अग्निवीर योजना से जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है। अग्निवीर योजना के तहत युवा सेना में चार साल की सेवा के बाद भारतीय सेना में स्थायी सैनिक बनने का सपना देखते‌ है।

देखें यह नये नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसे युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से एक नया और अहम नियम लिया गया है। यह नियम शादी से जुड़ा है। भारतीय सेना ने अग्निवीरों के स्थायीकरण की प्रक्रिया को लेकर यह तय किया है कि जो अग्निवीर स्थायी सैनिक बनना चाहते हैं, वे तब तक शादी नहीं कर सकते, जब तक उन्हें सेना में परमानेंट नियुक्ति नहीं मिल जाती। अगर कोई अग्निवीर इस प्रक्रिया के दौरान या स्थायी सैनिक बनने से पहले विवाह कर लेता है, तो वह स्थायी सेवा के लिए अयोग्य माना जाएगा। ऐसे अग्निवीर न तो स्थायी सैनिक बनने के लिए आवेदन कर पाएंगे और न ही चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए नियम के अनुसार, अग्निवीर तभी शादी कर सकते हैं जब वे भारतीय सेना में स्थायी सैनिक के रूप में नियुक्त हो जाएं। यानी जब तक स्थायी नियुक्ति का अंतिम परिणाम नहीं आ जाता, तब तक उन्हें विवाह से दूर रहना होगा।

2022 को लागू हुई थी यह योजना

भाजपा सरकार ने इस योजना को 14 जून 2022 को लागू किया था। जिसमें चार साल की सेवा है। जहां भारतीय सेना में भर्ती होने वाले सभी जवानों को रिटायर्ड होने के बाद पेंशन मिलती है। लेकिन अब योजना के तहत भर्ती होने वाले जवान 4 साल के लिए भर्ती होंगे। जिसमें से 75 प्रतिशत जवानों को 4 साल बाद रिटायर्ड कर दिया जाएगा। और सिर्फ 25 फ़ीसदी सैनिक ही भारतीय सेवा में पूरी सर्विस कर पाएंगे।