उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक एवं बालिका टीम ने 29वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है।
खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 से 5 जनवरी 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। बताया कि इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की ओर से कुल 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में मोहित उप्रेती, प्रिंस ध्यानी, सूरज सिंह, ईशान अधिकारी, हिमांशु गढ़िया, देवेश कुमार, दिव्यांशु विश्वकर्मा एवं तनिष वर्मा शामिल रहे, जबकि बालिका वर्ग में मनस्वी जोशी, पूर्णिमा गोस्वामी, प्रियंका, मिताशी रावत एवं राशि बिष्ट ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के डबल इवेंट में बालक वर्ग के खिलाड़ियों मोहित उप्रेती, हिमांशु गढ़िया एवं सूरज सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।