HIV के जोखिम को कम करेगा यह इंजेक्शन, 20 साल की रीसर्च के बाद बनी, FDA ने दी मंजूरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते‌ है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हम सभी जानते हैं कि एचआईवी एक बहुत ही खतरनाक वायरस है। जिसको पूरी तरह से खत्म करने की कोई दवा या वैक्सीन नहीं बनी है।

20 सालों से इस इंजेक्शन पर चल रहा था काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब इस वायरस की रोकथाम में मेडिकल साइंस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमेरिकी FDA ने लेनाकैपाविर (ztugo) को प्रि-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस के रूप में मंज़ूरी दी है। जो किसी बीमारी के संपर्क में आने से पहले ही उसके खिलाफ सुरक्षा देगा। यह पहला ऐसा इंजेक्शन है जिसकी हर छह महीने में सिर्फ दो खुराक लेकर HIV संक्रमण होने से बचाव किया जा सकता है। इसे अमेरिका की बायो फार्मा ने लेनकापाविर को रोग निरोधक दवा के तौर पर तैयार किया है।

इस इंजेक्शन पर हुए तीनों ट्रायल हुए सफल साबित

रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 सालों से इस इंजेक्शन पर काम चल रहा था। जिसके बाद अब इसे मंजूरी मिली है।
यह इंजेक्शन उन लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकेंगा, जो अभी तक किसी भी संक्रमित के संपर्क में नहीं आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि लेनाकैपाविर (Yeztugo) = PrEP दवा है। जो HIV वायरस शरीर में आने से रोकती है, लेकिन ये कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि लेनाकैपाविर इंजेक्शन वायरस के संपर्क में आने से रोकता है, लेकिन अगर वायरस शरीर में आ गया है तो यह उससे लड़ नहीं सकता है।