सरकार का यह बड़ा आदेश, अब मोबाइल फोन में इंस्टाल होगा यह सरकारी ऐप, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में सभी स्मार्टफोन कंपनियों को केंद्र सरकार ने जरूरी निर्देश दिए हैं।

सरकार का यह खास उद्देश्य

इसके तहत स्मार्टफोन कंपनियों को अपने नए डिवाइस पर स्मार्टफोन सुरक्षा ऐप ‘संचार साथी‘ प्री-इंस्टॉल करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार का इस कदम को उठाने का उद्देश्य टेलीकॉम नेटवर्क और यूजर्स को साइबर खतरों से बचाना है। खासकर नकली या डुप्लीकेट IMEI नंबरों के इस्तेमाल से होने वाले घोटालों से बचाना है। इसके लिए सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को अपने फोन्स में संचार साथी नाम की सरकारी ऐप पहले से प्रीलोड करके बेचने के आदेश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी आंकड़े के अनुसार इस ऐप की मदद से लाखों चोरी हुए फोन ढूंढे जा चुके हैं। जिस पर केन्द्र सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को निर्देश दिए है कि वे अपने नए डिवाइस पर स्मार्टफोन सुरक्षा ऐप ‘संचार साथी‘ प्री-इंस्टॉल करें। वहीं 28 नवंबर को सरकार ने आदेश जारी किया है कि भारत में बनने और बिकने वाले सभी स्मार्टफोन्स में Sanchar Saathi ऐप पहले से मौजूद होना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भ्रमों को दूर करते हुए यह भी कहा कि ये पूरी तरह से ऑप्शनल है, आप इसे रखना चाहते हैं या नहीं। ये आपके ऊपर है। इसे डिलीट किया जा सकता है। ये बाध्यकारी ऐप नहीं है। बताया कि ये सिर्फ उपभोक्ताओं को सुरक्षा देने के लिए लाया गया है।