मिल गये TMKOC के सोढ़ी, 25 दिन बाद लौटे घर, लापता होने की बताई चौकाने वाली वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीवी के मशहूर शो में सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरचरण सिंह कई दिनों से लापता थे। जो वापस आ गये हैं।

वापस आ गये गुरचरण सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 25 दिन से लापता थे। जो अब वापस अपने घर लौट आए हैं। ऐसे में जब पुलिस ने गुरुचरण से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकल गए थे। जिसमें कई दिनों तक वो अमृतसर रुके थे। यहां रुकने के बाद वो लुधियाना जैसे कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें वापस घर लौट जाना चाहिए। तो वो घर वापस लौटकर आए। फिलहाल पुलिस उनसे अभी पूछताछ कर रही है।

तलाश में जुटी थी पुलिस

दरअसल बीते 26 अप्रैल की दोपहर को उनके लापता होने की खबर सोशल मीडिया वायरल हुई। अभिनेता के पिता ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गुरुचरन दिल्ली अपने घर आए थे और वापस मुंबई वाले घर जा रहे थे। बताया कि 22 अप्रैल तक तो उनसे बात हुई लेकिन उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया और ना वो मुंबई पहुंचे और ना दिल्ली वापस आए। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके अभिनेता की छानबीन शुरू कर दी थी।