उत्तराखंड का स्थापना दिवस आज, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व आपरेशन सिंदूर की वीरांगना कर्नल सोफिया युवाओं से करेंगी संवाद, देंगी प्रेरक संदेश

आज उत्तराखंड का स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज देहरादून में झाझरा स्थित जनजातीय गुरुकुल दून संस्कृति विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

साझा करेंगे अनुभव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और आपरेशन सिंदूर की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी युवाओं से संवाद करेंगी। साथ ही युवाओं को देशभक्ति, साहस और नेतृत्व के मूल्यों की प्रेरणा देंगी। इस प्रेरक सत्र में देहरादून के विभिन्न कालेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। बताया है कि इस कार्यक्रम में छात्र न केवल प्रेरक विचार सुनेंगे, बल्कि उन्हें करियर, समाज सेवा और राष्ट्रीय योगदान की दिशा में मार्गदर्शन भी मिलेगा।