- 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है ।। अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है ।
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 8085 लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
- भारत बायोटेक को नाक के जरिये दिए जाने वाले टीके के तीसरे चरण और बूस्टर ट्रायल की मंजूरी मिली ।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उनका पंजाब दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, ‘अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं बठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया ।
- जम्मू संभाग के राजौरी जिला में बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कई जवान घायल हो गए ।
- जेल से पैराल पर आकर 21 साल से फरार चल रही बावरिया डकैत गिरोह की महिला सदस्य ज्ञानवती राजस्थान को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गिरफ्तार किया है।
- बिहार में सीएम आवास पर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- 2021 में साउथ की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री (Tollywood) ने बॉलीवुड को पछाड़ते हुए नंबर वन पोजिशन हासिल की है। वहीं बॉलीवुड (Bollywood) इस मामले में नंबर 3 पर खिसक गया है।
- भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है । स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हर दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ।
- पंजाब के फिरोजपुर में रैली के लिए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर
स्मृति ईरानी ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को किसने दी।