आज पीएम नरेंद्र मोदी एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित, 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट करेंगे प्रतिभाग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनसीसी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। बताया कि इस रैली में ‘अमृत काल की एनसीसी’ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएमओ के मुताबिक, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी इस रैली में विशेष अतिथि शामिल होंगी।