आज पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में नए कर्त्तव्य भवन का करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत

देशदुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए ‌है। आज बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी के कर्त्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्त्तव्य भवन-03 का उद्घाटन करेंगे।

नवनिर्मित कर्त्तव्य भवन-03 का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर लगभग 12:15 बजे राष्ट्रीय राजधानी के कर्त्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्त्तव्य भवन-03 का उद्घाटन करेंगे। इस नए ढांचे को दिल्ली भर में बिखरे हुए स्थानों से संचालित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एकीकृत करके प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके बाद अब दिल्ली के अलग-अलग भवनों में फैले केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय कर्तव्य पथ के दोनों ओर बन रहे कर्तव्य भवनों में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्तव्य भवन 1 और 2 का काम लगभग अपने आखिरी स्टेज पर है। बाकी भवनों के अप्रैल 2027 में बनकर तैयार होने की संभावना है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों के लिए बनाए जा रहे इन भवनों में सुरक्षा, पर्यावरण और तकनीक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है‌। वहीं बीते कल मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा एक  बयान जारी किया गया। इस बयान के अनुसार, पीएम इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे उसी स्थल पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।