आज 19 अक्टूबर 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा लेकिन आपको मेहनत का लाभ भी मिलेगा जिससे आपका उत्साह आज बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रहने से आज आप दूसरों से भी अपना काम निकलवा पाने में सफल रहेंगे।
वृषभ (TAURUS) : आपका मन आज दुविधा में रह सकता है। मन में कई तरह के विचार आकर आपको उलझाएंगे जिससे ठोस निर्णय ले पाना आपके लिए कठिन होगा। ऐसे में आप आज कुछ लाभ के अवसर को भी खो सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आप दुनिया को जताने के लिए कुछ आडंबरपूर्ण खर्च कर सकते हैं। सुख के साधनों पर भी आज आप कुछ धन खर्च करने वाले हैं।
मिथुन (GEMINI) : कार्यक्षेत्र में कुछ न कुछ तकनीकी समस्या बनी रहेगी जिससे आपका काम प्रभावित होगा और क्रोध बढेगा। वैसे आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिल सकता है। बिजनस में आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो ग्राहकों और कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज बिना मांगे आप किसी को भी कोई सलाह न दें।
कर्क (CANCER) : आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात पर आपका मतभेद हो सकता है। आज किसी गलतफहमी की वजह से भी आप परेशान होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन खर्चीला रहेगा।
सिंह (LEO): आज नौकरी और कारोबार के साथ ही साथ घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से आप परेशान और व्यस्त होंगे। आपको आज कई मोर्चों पर एक साथ काम करना होगा। दोपहर के समय आपको आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से थोड़ी निराशा रह सकती है। घर को सजाने-संवारने और उसमें बदलाव करने में समय और पैसा खर्च होगा। संतान की जिद के कारण आप थोड़े असहज रहेंगे।
कन्या (VIRGO) : आज कुछ तनाव और बाधाओं को सामना करना पड़ सकता है। किसी काम का समय बदल जाने से आज आपको परेशानी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ मामूली विवाद और कहासुनी हो सकती है। काम-धंधे में आर्थिक लाभ होगा और शाम का समय विशेष रूप से कारोबार के लिहाज से बेहतर होगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : आज दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। नए विचारों को अपनाने का समय है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा, कामकाजी क्षेत्र में आपके प्रयासों का फल मिलने की संभावना है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : लोग आपके अंदर नई ऊर्जा को महसूस करना शुरू कर देंगे और सलाह या सहायता के लिए आपकी ओर देखना शुरू कर देंगे। अब सभी तरह के निर्णय लेने का समय है, खासकर वित्तीय निर्णय। आपका दिमाग तेज है और आपके व्यावसायिक कौशल और भी तेज हैं। संपत्ति के मामले अच्छी खबर लाएंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर, सिंगल लोग एक ऐसे दौर का इंतजार कर सकते हैं, जब उन्हें सही साथी मिल जाए।
मकर (CAPRICORN) : आज के दिन मकर राशि के जातकों के रिश्तों में मधुरता आएगी। सलाह दी जाती है कि आज हृदय रोग से बचाव करें। इसके साथ आज रुके काम में सफलता मिलेगी। परिवार व दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। सकारात्मक विचार अच्छे रास्ते खोलेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही ना करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही आज परिवार में झगड़ा खत्म होगा। इसके साथ मित्र से अलगाव भी खत्म होगा। साथ ही रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव से फायदा होगा। इसके साथ नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
मीन (PISCES) : आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन गलत-खान पान से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार में सफलता का प्रयास जारी रखें। जल्दबाजी से कोई काम न करें, इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके साथ आज नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, जिससे लाभ मिलेगा।