आज 29 अक्टूबर 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आपका स्वास्थ्य आज परेशान कर सकता है। बाहर की चीजें खानें से बचें। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक निवेश के लिए शुभ अवसर हैं।
वृषभ (TAURUS) : प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार के कार्यों में समय व्यतीत होगा, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की इच्छा पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे, माता-पिता के साथ समय अच्छा बीतेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मिथुन (GEMINI) : आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ के प्रबल संयोग बनते जाएंगे। सेहत में भी सुधार आएंगे और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से धन लाभ रहेगा। यात्राओं को सफल बनाने में आपको किसी ऐसी महिला की मदद मिल सकती हैं आपके लिए कार्यक्षेत्र में कष्ट बढ़ सकते हैं एवं किसी भी नए प्रयोग से इस सप्ताह बचें तो बेहतर होगा। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रहेगा।
कर्क (CANCER) : परिवार पर फ़ोकस रहेगा और उनके भले के लिए आप कार्यरत भी रहेंगे। परिवार में किसी युवा द्वारा सकारात्मक समाचार मिल सकता है और करियर में उनकी तरक्की को देखकर आप काफी संतुष्ट रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार से जुड़ी की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ फल प्राप्त होंगे एवं यात्राओं के दौरान काफी रिलैक्स भी महसूस करेंगे। लापरवाही नहीं बरतेंगे तो धन आगमन भी होगा।
सिंह (LEO): कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप जितना फ़ोकस के साथ काम करेंगे उतना अधिक सफल भी होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार आते जाएंगे। सेहत में काफी सुधार नज़र आएंगे। परिवार में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में सुकून आएगा। किसी यात्रा को लेकर मन शुरू में संशय में रहेगा लेकिन अगर आगे बढ़कर इस मामले में कोई फैसला करेंगे तो आपको लाभ होगा। बेहतर परिणाम नज़र आएंगे।
कन्या (VIRGO) : कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान भी बढ़ता जाएगा। आर्थिक व्यय अधिक रहेंगे एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके लिए सेहत की समस्या पैदा हो सकती है। आपके घर में पितृतुल्य व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता जाएगा एवं आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखी रहेंगे।
तुला (LIBRA) : समय आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा एवं कोई नया निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा और आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से हर्ष होगा। आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के संयोग बनते जाएंगे और आपको खुशी का अनुभव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी नए बदलाव को लेकर मन शुरुआत में थोड़ा सा संशय में रहेगा लेकिन अंत में समय अनुकूल होता जाएगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : लाभ और तरक्की हासिल होगी। यात्राओं के दौरान कुछ नयापन लेकर आएंगे एवं यात्राएं सफल भी रहेंगी। परिवार में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत में तकलीफ उठानी पड़ सकती है एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। कारोबार में लाभ आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम होगा। की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में भी सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं आपका सम्मान भी बढ़ता जाएगा। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत में भी कष्ट रहेंगे एवं पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
मकर (CAPRICORN) : रूके कार्य पूरे होंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। समय रहते भविष्य के प्रति निर्णय लेना उचित रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा। मन लगाकर अपना कार्य करें। आलस्य के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। वाहन सुख संभव है।
मीन (PISCES) : कानूनी कार्यों में आ रही अड़चन दूर होगी, किसी योग्य विद्वान का मार्गदर्शन आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। नए कार्य में साझेदारों से सतर्क रहना जरूरी है, जिससे नुकसान बचा जा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं, जिसके लिए चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ सकती है।