आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा भाग्य सभी राशियों का, पढ़िए भविष्यफल

आज 04 अप्रैल 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं और लाभ मिलेगा। आपको दूसरों की मदद करने में खुशी मिलती है, इसलिए आप दूसरों के लिए भागदौड़ करते रहेंगे। अच्छे व्यवहार से आप माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे और कारोबार में धन से जुड़ी आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। सेहत खराब होने से कुछ परेशानी हो सकती है।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आज का दिन संतोष और शांति का है। आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता से जुड़ने का लाभ मिल सकता है। किसी नए समझौते से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है और आपका दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा। फिजूलखर्ची से बचें। शाम से रात गाड़ी चलाने के मामले में काफी सावधान रहें। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन बहुत अच्छा है और आपको ग्रहों की शुभ दशा से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन शुभ है। दिन सफलता से भरा होगा और आपका हर कार्य सिद्ध होगा। अपने कार्यों में तेजी लाने से लाभ होगा। आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों से सुख मिलेगा और आपको रचनात्मक कार्यों में भाग्‍य का साथ मिलेगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। गुस्से पर काबू रखें।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा। आपको बोलने की कला से लाभ होगा। आपको हर कार्य में सम्‍मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ करने से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सावधान रहें।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ का दिन है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। घर के सामान पर धन खर्च होगा, आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। आपको पैसों के मामले में लेनदेन करने से बचने की सलाह है। सावधानी बरतें, वरना आपका धन फंस सकता है।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट संबंधित मामलों में आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा। धैर्य और समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आप संयम से कामों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।