आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 23 फरवरी 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में लाभ का दिन है और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग देखने को मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन तरक्‍की से भरा होगा। जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। सांसारिक सुख और नौकर-चाकरों से असहयोग मिल सकता है। परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद कम है। आपकी स्थिति में सुधार होगा और कारोबार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन काम के प्रति लगन से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए कामों में निवेश करने का मौका मिलेगा। परिवार में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। वाहन खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकता है। इस समय धैर्य रखें, जल्दबाजी में कोई काम न करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आपकी बुद्धि नए-नए कामों की खोज में लगी रहेगी। दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करें तो आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन शुभ होगा और आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होने से मन माफी प्रसन्‍न होगा। आप अपनी शान-शौकत पर खर्च करेंगे। गरीबों की मदद करेंगे और आपकी वाकपटुता से लोगों को लाभ होगा और साथ ही आपकी काफी तरक्‍की होगी। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा और आपको प्रसन्‍नता होगी।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन शुभ है और आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको रात के वक्‍त कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है और इस कारण से आप काफी मजबूर हो जाएंगे।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अधिक परिश्रम के कारण थोड़ी थकान हो सकती है। राज्य और समाज से सहयोग मिलेगा। परिवार से भी शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके साहस और पराक्रम की लोग प्रशंसा करेंगे। आपका भाग्‍य साथ देगा और ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी कारण से कुछ अनचाहे खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई खुशखबरी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। दिन शुभ है और आपको परिवार में खुशियां आएंगी। आपका कुछ समय सामाजिक कार्य में भी बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आ सकती है। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन तरक्‍की से भरा होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन लाभ होगा। दिन पुण्य कार्यों में बीतेगा। आपको खुशी का अनुभव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन भविष्य की नई संभावनाएं लेकर आ रहा है और आपकी आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके परिवार का नाम रोशन होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम में सफलता मिलेगी। आपको कहीं से नौकरी के लिए नया प्रस्‍ताव मिल सकता है। जो भी फैसला लें काफी सोचकर करें। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा। तरक्की होगी। अचानक कोई चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से उसे दूर कर लेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह का प्रस्ताव होगा।