आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 02 मार्च 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को खुशनुमा बना लेंगे। आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सफलता मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। लाभ होगा। आपका दिन परिजनों के साथ अच्‍छा बीतेगा और आपको लाभ होगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के वक्‍त आपके घर में कोई अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लाभ के योग हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति बेहतर होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर आपको नुकसान कर सकता है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ का दिन है और आपको राजनीति के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आपको प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। आपको परिवार के जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है और जरूरी कार्य पर आपका काफी खर्च होगा। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन शुभ है और आपके लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर हो सकता है। सावधान रहें और आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका धन गृहोपयोगी वस्तुओं पर खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी से आपको तनाव हो सकता है। आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंग। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति को खरीदने से पहले उसके बारे में ठीक से विचार कर लें। शाम के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और आपको लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिल सकती है। लाभ होगा। पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।