आज 30 जनवरी 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन परेशानियों से भरा रहेगा, कार्यस्थल पर किसी अधिकारी के साथ अनबन हो सकती है। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था न होने से चिंता बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, कारोबार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कर्मचारियों से विवाद संभव है। धन खर्च बढ़ेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लोगों को करियर में आगे बढ़ने से लाभ होगा। रोजगार मे लाभ होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, नौकरी कारोबार में चल रही परेशानी दूर होगी। तबादले के योग बन रहे हैं, संतान की वैवाहिक परेशानी दूर होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा कार्य हो सकता है, सामाजिक उत्तरदायित्व मिल सकता है। धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। लाभ और तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे, पारिवारिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें, कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, प्रशासनिक अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। आज सम्मान प्राप्त करेंगे, हुनर और मेहनत के बल पर उन्नति पाएंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं।
धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, सोचे कार्य समय पर होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, रोजगार मे तरक्की मिलेगी। लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा।परिवार में खुशियां आएंगी। धैर्य बनाए रखें और मेहनत करते रहें, आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन से उच्च पद पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, घर में सुख सुविधा के संसाधनों पर खर्च होगा। धन खर्च होगा। सुखद समाचार मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। विदेश में नौकरी के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। तरक्की के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही से बचें।