आज 25 जून 2024 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आध्यात्मिक कार्य में आज आपकी रुचि रहेगी। कुछ लोग संगीत और कला का आनंद लेंगे। आज आप दूसरों के मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तकलीफ भी मिल सकती है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करने वालों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में पदोन्नति का योग बनता हुआ दिखायी दे रहा है। आज महिलाओं को कार्य-स्थल पर अधिक अनुकूलता रह सकती है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन थोड़ा थोड़ा कष्टदायक रहेगा। आज पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। संतान करियर और नौकरी सम्बन्धी कोई मामला रुका हुआ है था जो आज आपके मित्र की सहायता से पूर्ण हो सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मौसम से संबंधित बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है, इसकी छुटकारा के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ का दिन है। आज आप साक्षात्कार में सफल हो सकते हैं। संतान के शिक्षा की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन ठीक-ठाक है। हड्डी संबंधित बीमारी भी परेशान कर सकती है। बैंक से आज आपको घर लेने के लिए लोन मिल सकता है। आज व्यापार में दिन अच्छा बीतेगा। आज आप किसी मित्र से कुछ आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षण कार्य में आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य है। आपके घर का खुशनुमा माहौल आज आपके प्रगति का कारण बन सकता है। शेयर बाजार में निवेश से धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज आप अपने परिवार के लिए समय बिता सकते हैं। व्यायाम और योगाभ्यास को जीवन में आज शुरु कर सकते है। विद्यार्थियो के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यर्थ की चिंता हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी अनियमित दिनचर्या रहेगी जिसके कारण से काम छूट सकता है। नौकरी के कारण आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में सुधार होगा। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के दरवाजे खुलेंगे। मेहनत जारी रखें। हार न मानें। धनलाभ के साथ खर्च बढ़ेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें। समाज में रूतबा बढ़ेगा