April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 28 मई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रोग्रेस होगी‌। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा‌। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। मैनेजर पोस्ट के लोग काम को अच्छे से संभालेंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आप अपने किसी कामकाज में किसी रिश्तेदार को जोड़ने की कोशिश न करें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं‌। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे‌। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा‌। रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालकर आज परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक ठाक रहेगा। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। बच्चों की चिंता खत्म हो जाएगी, काम बंद करने से शारीरिक फिटनेस और मानसिक आनंद मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा‌। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं‌। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं‌। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है‌।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज घर के जरूरी चीज खरीदने में आपके पैसे खर्च होंगे। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी रचना की प्रशंसा होगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकते हैं। आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। खुद की मेहनत से परेशानियां दूर कर पाएंगे।