June 9, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइये जाने क़्या है खास आज आपकी राशि में

 2,523 total views,  2 views today


आज 05 फरवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। आपका उत्साह बढ़ सकता है। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने मन की शांति ऐसे ही बनाए रखें जिससे आपके परिवार में आनंदमय वातावरण बना रहेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको फायदा भी होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आज किए गए बिजनेस के सौदे फायदेमंद होने के योग बन रहे हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी के खास काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। आज आप ज्यादातर मामलों में सफल हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। मेहनत से कामकाज में आपका महत्व और सम्मान बढ़ने के योग हैं।