March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में


आज 11 जून 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेष राशि वाले आज बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। परिवार में किसी समारोह के आयोजन की वजह से आप उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में होने वाली समस्याओं का अंत होगा। वाणी पर काबू रखें।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए समय अच्छा हो सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहें। नई बातें जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होता। बिजनेस  के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने व्यस्त कामकाज के कारण यह दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला होगा पर अच्छी बात यह है की शाम तक सारी परेशानियों के अंत के साथ-साथ आपको धन व पदोन्नति की संभावना है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। आपके लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पैसों से संबंधित परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी खास इंसान से सलाह या मदद भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। 

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़ी राजनैतिक पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।  

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप उन्नति करेंगे। आपका रुतबा और शोहरत दोनों बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रहीं सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त होने वाली है। घर में चारो तरफ से खुशियां ही खुशियां आयेंगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। मौका मिले तो थोड़ा आराम कर लें। किसी योजना पर आप काम कर रहे हैं, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा गिफ्ट खरीद सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।