आज 21 मार्च 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नए-नए आइडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी मधुरता बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। आप मानसिक रूप से बहुत ही स्वस्थ महसूस करेंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा का भी योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज दिन सकारात्मक तरीके से व्यतीत होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं का हल ढूंढ लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। अगर व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही हैं, तो उस पर अमल करना उचित रहेगा। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में परिवर्तन करना भी लाभदायक रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन है। घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन बहुत अच्छा है। आपके प्रयासों से कोई विशेष कार्य संपन्न होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही संतोषजनक व्यतीत होगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज के दिन आसपास की गतिविधियों से ध्यान हटाकर कुछ समय आत्म केंद्रित होने का प्रयास करें। इससे आपको काफी शांति और सुकून मिलेगा। खास लोगों से भेंट मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में भी आपको सफलता मिलेगी। नए काम की भी शुरुआत हो सकती हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद अगर चल रहा है तो घर के वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो सकता हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। अपने लक्ष्य को हासिल करने में जी तोड़ मेहनत करें। किसी प्रियजन से भी मुलाकात होगी तथा मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला दिक्कतें भी उत्पन्न कर सकता है। बेहतर होगा कि किसी की सलाह अवश्य लें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा तथा धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता रहेगी। अगर कोई व्यवसायिक स्थान परिवर्तन की योजना बन रही हैं, तो अभी उसे टालना ही बेहतर है।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप उलझे हुए जिन कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, वे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ और तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक रह सकती है। इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें।