आज का राशिफल, आइए जानें क्या है आज आपकी राशि में खास

आज 09 फरवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृषभ (TAURUS) : सूर्य व चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन (GEMINI) : सूर्य व चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपके कामकाज के तौर-तरीकों से प्रभावित होंगे और आपकी सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। नए रिश्ते बनने से कामकाज भी बढ़ेगा। प्रमोशन की संभावना बन रही है। आपकी मेहनत से कमाई अच्छी होगी। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह (LEO) आपके लिए दिन सामान्य रह सकता है। काम को लेकर आलस्य छाया रह सकता है। नए लोगों से मुलाकात से फायदा होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों को अभिमान से बचना चाहिए। अहंकारवश अधिकारियों का अपमान करने की वजह से आप अपने लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के कपड़ा, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के कार्यों से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ होगा। प्रॉडक्शन क्षमता में बढ़ोत्‍तरी होगी। सरकारी स्रोतों से धन लाभ की अच्छी संभावना बनी है। खर्च पर ध्यान दें, अनावश्यक खर्च हो सकता है। इस पर लगाम लगाएं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों की गुप्त कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गलत कार्य करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। दूसरों के विरुद्ध षड्यंत्रकारी योजना बनाना आपकी मानहानि करा सकता है। आर्थिक लिहाज से समय ठीक नहीं है। रुपया पैसा अटक सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों को पार्टनरशिप से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। अनैतिक कार्यों में लिप्त होने के दूरगामी दुष्परिणाम मिल सकते हैं, इसलिए नीति व नियम के अनुसार ही कार्य करें। रुका हुआ पैसा निकालने के लिए दबाव बनाना फायदेमंद होगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों का पुरानी किसी योजना पर कार्य आगे बढ़ेगा। कोई नई डील साइन हो सकती है। क्रिएटिव कामों के लिए दिन अच्छा है। नए प्रॉडक्ट के सृजन की संभावना है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

कुम्भ (AQUARIUS) : कुंभ राशि के जातकों के प्रॉपर्टी से संबंधित कोर्ट कचहरी के केसों में व्यस्त रहने की संभावना है। माता समान किसी व्यक्ति से वाद-विवाद कामकाज को प्रभावित करेगा। समय पर कार्य करना मुश्किल होगा। कमाई के लिए सामान्य दिन रहेगा, बहुत प्रयास के बाद लाभ होगा।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातकों को नई योजना बनाते समय अपनी टीम में कुछ अनुभवी लोगों को भी जरूर लेना चाहिए। प्रॉजेक्ट से संबंधित सभी पहलुओं को तार्किक दृष्टिकोण से समझकर आगे बढ़ें। अपनी ऊर्जा को सही ढंग से उपयोग करने पर अच्छा लाभ होगा।