आज 06 नवंबर 2024 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज किसी संपत्ति के मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। गलत गतिविधियों और कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन में उथल-पुथल और तनाव की स्थिति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण व्यावसायिक मुद्दों पर चर्चा होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है।
वृषभ (TAURUS) : आज अपना अधिकतर समय घर के रखरखाव में समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आज घर में किसी करीबी रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। इतना ही नहीं आज एक-दूसरे से मिलने से आपको खुशी मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे राहत मिलेगी। आलस्य के कारण अपने कार्यों से बचने की कोशिश न करें। अपने लक्ष्य पर एकाग्रता से काम करें। दोस्तों पर ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
मिथुन (GEMINI) : घर की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करें। सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अगर किसी करीबी रिश्तेदार से कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का समय आ गया है। मन के अनुसार काम न करने से कई बार आप असहज महसूस कर सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की हलचल से बचें। घर में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है।
कर्क (CANCER) : भरपूर आराम और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। यदि कोई विरासत में मिली संपत्ति का मामला लंबित है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के हस्तक्षेप से इसे सुलझाने का प्रयास करें। आपका गुस्से वाला व्यवहार आपके कार्यों को बाधित कर सकता है। इस राशि के जो लोग ब्लड प्रेशर और डायबिटिक है उन्हे अपना ख्याल रखना होगा।
सिंह (LEO): आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका दिन ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजक गतिविधियों में बीतेगा। आप रचनात्मक कार्यों में भी संलग्न हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। घर के कामों में समय बिताना भी आपके कुछ जरूरी कामों को अधूरा छोड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।
कन्या (VIRGO) : परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी की योजना बनना भी संभव है। झूठे विवादों से दूर रहें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। घर के माहौल को अनुशासित रखने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा। किसी से भी कर्ज में व्यापार न करें। किसी को भी अपनी व्यावसायिक प्रथाओं का खुलासा न करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप घर में कुछ तनाव पैदा कर सकता है। सिरदर्द और थकान बनी रह सकती है।
तुला (LIBRA) : किसी अनुभवी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कोई पारिवारिक विवाद सुलझेगा और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। शुरू करने से पहले अपनी योजनाओं पर ठीक से चर्चा करें। अहंकार की भावना को अपने स्वभाव में न आने दें। अचानक कुछ खर्चे होंगे जिन्हें कम करना संभव नहीं होगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने का यह सही समय है। परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करने से राहत मिल सकती है। उचित समझौते भी मिल सकते हैं। यदि कोई वाहन या घरेलू लेन-देन की योजना बन रही है, तो आज का दिन इस पर ठीक से चर्चा करने का एक अच्छा समय है। रुपये के लेन-देन को लेकर किसी के साथ गलतफहमी भी पैदा हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : रोजमर्रा की थकान से राहत मिलेगी। तभी आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपके बारे में झूठी अफवाह फैला सकते हैं। इन बातों पर ध्यान न दें और अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें। दूसरे लोगों के मामले में अपनी राय न दें। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को फायदा होगा।
मकर (CAPRICORN) : आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो नीतियां बनाई हैं, उनका फायदा मिल सकता है। घर के बड़ों का भी आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। करीबी दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। रिश्तों को खराब न होने दें। रुपये से संबंधित कुछ भी उधार न लें। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : नए काम के शानदार मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आय के नए रास्ते मिलेंगे। आय भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। काम में जोश बना रहेगा। करियर में उन्नति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन (PISCES) : पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। परिवार और प्यार के रिश्तों में भी समझ बढ़ेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी और शांति का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत का अच्छा फल देगा।