उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलने लगा है मौसम, बढ़ेगी ठंड, जानें वैदर रिपोर्ट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। दून में सुबह-शाम को हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने के कारण दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है। मौसम में उतार- चढ़ाव के कारण सर्दी- जुकाम व सांस रोग के साथ ही जोड़ों के दर्द आदि बीमारियां बढ़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश से मौसम बदल सकता है। आज उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।