अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस का ‘ऑपरेशन मर्यादा’ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में कोतवाली चौखुटिया और दन्या पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेंस (उपद्रव) फैलाने वाले कुल 8 लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।
• चौखुटिया पुलिस की कार्रवाई: कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने ग्राम पैली टोईया में सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 2 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की।
• दन्या पुलिस की कार्रवाई: वहीं, थाना दन्या पुलिस ने चेकिंग के दौरान सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ा करके शराब का सेवन करने और हुड़दंग मचाने वाले 6 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने इन सभी 6 आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।