अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों के सामान्य निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
देखें जानकारी
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह के अनुसार, निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं 15 जुलाई, 2026 को संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही संपन्न कराई जाएंगी। वहीं नाम निर्देशन पत्र क्षेत्र पंचायत मुख्यालय से 8 जुलाई से 14 जुलाई (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) और 15 जुलाई को सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में प्राप्त किए जा सकते हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम (15 जुलाई)
• नामांकन पत्र जमा करना: सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक।
• नामांकन पत्रों की जांच: सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक।
• नाम वापसी: दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक।
• चुनाव चिन्ह आवंटन: दोपहर 12:30 से 01:00 बजे तक।
• मतदान: दोपहर 01:30 से 03:30 बजे तक।
• मतगणना और परिणाम: दोपहर 04:00 बजे से कार्य समाप्ति तक।