आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 09 नवंबर 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन अच्छा है। प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज प्रयास फलीभूत होंगे और सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की अच्छी तरह से जांच कर लेना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

वृषभ (TAURUS) : आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। लेकिन कोई अज्ञात भय सता सकता है। संतान के लिए किया गया कोई कार्य पूरा होने से आपका आत्मसम्मान और मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।

मिथुन (GEMINI) : आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे, अटका काम आपका आज पूरा हो जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों का प्रतिफल आज आपको मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के विवाह के संयोग बनेगे।

कर्क (CANCER) : आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। अगर आप पहले से ही किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परेशानी बढ़ सकती है। आज परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की भी आशंका है इसलिए वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शाम के समय आप डिनर डेट का आनंद ले सकते है।

सिंह (LEO): आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। बच्चे से संबंधित कोई काम आज आपका पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी लेकिन जरूरी है कि वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी होगी। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप आज शामिल होंगे।

कन्या (VIRGO) : आज आपको अपने व्यवसाय में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। कोई डील जो फंसी हुई थी आज फाइनल हो सकती है। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे और प्रेमी के साथ आज शाम का वक्त बिताएंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी।

तुला (LIBRA) : आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, पूरी मेहनत और लगन से करेंगे इससे आपको लाभ जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, बच्चों के साथ आज आप समय भी बिताएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में यात्रा का सुखद परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। इससे आपको फायदा मिलेगा। आज आपको आर्थिक योजनाओं से भी लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। नौकरीपेशा लोग आज अपनी आय बढ़ाने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अच्छे परिणाम मिलेंगे।

​ मकर (CAPRICORN) : आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आज बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में आपको खूब सफलता मिलेगी। आज आपको पारिवारिक मामलों के साथ ही अन्य मामलों में भी जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपकी खूब कमाई होगी जिससे मन आपका आनंदित रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं।

मीन (PISCES) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा, व्यापार-व्यवसाय में नये काम की कार्य योजना बन सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका मान अध्यात्म की और रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं।