आज 19 अप्रैल 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में बेहतरीन कार्य से सफलता पाएंगे। आप धैर्य और समझदारी से काम लें। किसी भी नकारात्मक प्रतिक्रिया से बचें। दिन आर्थिक रूप से सामान्य है। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आपका मन आज चंचल रहेगा काम और मस्ती दोनों में संतुलन बना रहेगा। छोटी यात्रा की संभावना है, जो आपके मूड को तरोताजा करेगी। व्यापार में निवेश के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। फिलहाल अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करेंगे, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, जिससे मनोबल में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में फायदा होगा। रचनात्मकता आज उभर कर सामने आएगी। इसी के साथ आपकी वाणी दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश का योग बन सकता है। आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप मानसिक मजबूती से चुनौतियों का सामना करेंगे। विरोधी बाधाएं उत्पन्न करेंगे, लेकिन आप पर उनका असर नहीं होगा। धन लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी। करियर में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य साथ देगा। लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है। आज आपका दिल सभी के लिए प्रेम और सम्मान से भरा रहेगा। मिल-जुलकर आगे बढ़ेंगे और रुके कार्यों में गति आएगी। भावुक निर्णयों से बचें। कमाई के अच्छे योग हैं लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन करियर के लिए शुभ है। आज गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके काम में रुकावट बन सकता है। संयम रखें, तभी कार्य सफलता मिलेगी। एक्सपोर्ट और विदेशी संपर्कों से लाभ संभव है। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। पुराने बोझ से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आप अपने उत्पाद या सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान देंगे। बुजुर्गों की सलाह से जीवन की उलझन सुलझेंगी। जरूरी कागजात सुरक्षित रखें। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा आज आप पर बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। रोजगार के नये मार्ग खिलेंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आज दोस्तों की सलाह से समस्याओं का हल मिलेगा। प्रोफेशनल फैसलों में गंभीरता जरूरी है। सामाजिक नेटवर्क को बढ़ावा दें, इससे भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर अनुचित रास्तों से बचें।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। जोखिम भरा कदम आज न उठाएं। धोखाधड़ी की आशंका है, सतर्क रहें। आपके सिद्धांत आपको सम्मान दिलाएंगे। ट्रांसफर या बदलाव के योग हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। कोई भी निर्णय शांति और सोच-समझ कर लें। कार्य की गति धीमी रहेगी लेकिन स्थिर बनी रहेगी। करियर में लाभ मिलेगा। नई ऊंचाईयां मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। लेकिन कोई खुशखबरी आपका दिन बना देगी।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। कठिन परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। धैर्य रखें। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। अच्छी जीवनशैली से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।