आज का राशिफल, आज‌ क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 28 मार्च 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संपत्ति में आज वृद्धि होगी। आप अपने मित्र के घर किसी समारोह या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आज आपको कुछ नए संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा औऱ आपके परिचय का दायरा बढेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। धन संबंधी मामलों में आपको तेज देखने को मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। निजी रिश्तों में मजबूती लाएगा। आपके अंदर आज भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी जिससे आप अपने काम और संसाधनों पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग आज बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और दीर्घकालीन निवेश भी करेंगे। आपको आज किसी मित्र या परिचित के द्वार को लाभ का अतिरिक्त मौका भी मिल सकता है। और कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा । व्यवसाय संबंधी कोई योजना लंबे समय से लंबित थी, तो उसे अंतिम रूप दे सकते हैं। बड़ों की सलाह मानकर आप अपना कोई कानूनी मामला भी जीत सकते हैं। आज त्याग और सहयोग की भावना बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सलाह है कि आप अपना बजट बनाकर चले लें, यह आपके लिए बेहतर होगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। नौकरी कारोबार में आज किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप आज हर विरोध का डटकर सामना करेंगे और आगे बढेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज अपनी बुद्धि और क्षमता का लाभ मिलेगा। कमाई के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। मेहनत का आपको आज पूरा लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और प्रशासन के कार्यों में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। कामकाज की गतिविधियां पहले से बेहतर रहेंगी, लेकिन आपको अपना आलस्य दूर भगाना होगा। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश का आज आपको फायदा मिल सकता है। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अन्यथा आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में भी आप आगे बढकर भाग लेंगे। आपकी कुछ दीर्घकालिक योजनाएं प्रबल होंगी और इस क्षेत्र में आज किसी योजना पर धन निवेश कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी निकट संबंधी अथवा परिचित का आपके घर में आगमन हो सकता है। आज आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीद सकते हैं। आपके रहन सहन का स्तर भी आज ऊंचा रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन करियर कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आज आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग साझेदारी के काम करते हैं आज उनको अपने साझेदारों से सहयोग मिलेगा। लेकिन व्यापार करने वाले लोग किसी की बातों में आकर बड़ा निवेश करने से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। लंबे समय बाद आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके लिए आज का दिन अनुभव से लाभ दिलाने वाला रहेगा इसलिए अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ लें। अगर करियर को लेकर कोई परेशानी चल रही है तो आपको आज राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाना होगा और सहकर्मियों और सहयोगियों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन तरक्‍की और लाभ से भरा होगा। दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने कामकाज में आज सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम करना होगा और चतुराई से विरोधियों को जवाब देना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी या खोने का भय बना हुआ है। कार्यस्थल पर आपको अहंकार से भरी बातें नहीं करनी चाहिए, अन्यथा किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है और आपको इसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक जीवन हो या कार्यक्षेत्र आज आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रय़ास करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज जन समर्थन प्राप्त होगा। कोई कानूनी मामला आज आपके लिए समस्या बन सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।