March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में


आज 18 मई 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। मां भगवती की कृपा से आय में वृद्धि हो सकती है। हालांकि धन सोच-समझकर खर्च करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में बहुत मन लगेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आर्थिल मोर्चे पर आपको सावधान रहना होगा। परिवार का साथ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई भी फैसला सोच- समझकर लें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मुनाफे के प्रबल संयोग बन रहे हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने ख़र्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक संकट के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संयोग बन रहे हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। संयम से काम लेने की आवश्यकता है, वाद-विवाद से बचें। खुद को आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायिक जीवन में सफलता और प्रसिद्धि मिलने की संभावना है।
हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। यात्रा करने के लिए समय अनुकूल है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मुद्दों के लिहाज से आज समय बेहद सावधानी पूर्व चलने का है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहना होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय में तेजी से वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान दें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चल रही अनबन आपको परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक संकट आ सकता है।