आज 08 नवंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन नौकरी कारोबार के लिए अच्छा है। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आज आप नकारात्मक भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। इसस आज आप बिजनस और कामकाज में अपना प्रभाव बनाए पाएंगे। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पिता से आपको आज लाभ मिल और सहयोग मिल सकता है।
वृषभ (TAURUS) : कामकाज में आ रही कठिनाइयों और समस्याओं से आपको राहत मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और राहत की सांस लेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपकी प्यार भरी बातें होंगी, फिर आप उन्हें कहीं घुमाने अथवा शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आपको मौका मिल सकता है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन (GEMINI) :आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। विरोधी और गुप्त शत्रु आपको आज नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों पर आज काम का दबाव भी रहेगा। आपके लिए सलाह है कि अपने मन की बातें आज आप अपने मन में ही रखें नहीं तो आपकी योजना असफल हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज सप्तम भाव में गोचर करते हुए आपकी फैमिली लाइफ को भी अनुकूल बनाएंगे। आज आप अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी अच्छा समय बिता पाएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
सिंह (LEO): आपको आज कानूनी मामलों जोखिम लेने से बचना चाहिए। वाणी में आप आज सौम्यता बनाए रखें नहीं तो किसी वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिलने की खुशी होगी। शाम के समय आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आज गुरुवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। बिजनेस में कमाई आज अच्छी रहेगी। आपको आज कुछ घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। धन-लाभ होगा। तरक्की मिलेगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आप आज जिन क्षेत्रों में मन लगाकर काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आपका मन आज किसी बात को लेकर चिड़चिड़ा रह सकता है। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि, कोई भी फैसला गंभीरता से लें, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। भाइयों से बात व्यवहार में आपको संयम रखना होगा नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन धन संबंधी मामलों में उलझन भरा रहेगा। आपको आज आर्थिक लेनदेन मे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपके पिता की सलाह एवं मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु आपको बेवजह परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको बहुत ही सतर्कता से काम करना होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
मकर (CAPRICORN) : परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए भी आप योजना बना रहे थे, तो आपके वह प्रयास में सफल रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का
कुम्भ (AQUARIUS) : कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई नया पद मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आपके कामों से खुश रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी पारिवारिक समस्याओं भी मिल बैठकर दूर होगी।
मीन (PISCES) : मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती हैं। कोई वाद-विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे आपके बिजनेस में तरक्की होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी नौकरी के प्रयासों में तेजी आएगी।