आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 20 सितंबर 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आज अपने काम में आगे बढने और सफलता पाने का मौका मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग भी प्राप्त होगा। बिजनेस में मेष राशि के जातकों की कमाई अच्छी होगी। आपको आज राजनीतिक क्षेत्र से भी लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी मे आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है या अचानक कोई काम आपको सौंपा जा सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से विवाद में उलझने से बचें नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। आर्थिक लाभ भी आपका सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैसे आज दिन की शुरुआत में आपको मानसिक उलझन का सामना करना होगा लेकिन धैर्य से और संयम से स्थिति सामान्य हो जाएगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति पक्ष में होने में आपको आज खुशी मिलेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में तरक्की और सम्मान पाएंगे। आपका कोई कठिन काम भी आज किसी मित्र या संबंधी की मदद से संपन्न हो जाएगा। व्यापार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। अचानक लाभ से आज आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कामकाज और कारोबार में लाभ प्रदान होगा। आपकी कमाई के स्रोत बढेंगे और अतिरिक्त कमाई से मन प्रसन्न होगा। आपकी कार्ययोजना आज सफल होगी और जहां कमाई की उम्मीद नहीं है वहां से भी आपकी कमाई होगी। साझेदारी में आज साझेदारों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा।आपके धन में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान का भी योग बना हुआ है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपका प्रयास आज सफल होगा। आपको अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में आपको आज सुख की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी काम भी आज सफल होंगे लेकिन थोड़े से प्रयास अधिक करने होंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे, परिवार में शुभ कार्य होंगे और शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार मे आज आपको कोई बड़ी डील मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की कृपा बनी रहेगी और आपको आज लाभ मिलेगा। आज के दिन धन लाभ सामान्य रहेगा, परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा नहीं तो चोट लग सकती है। जोखिम वाले काम से भी आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घूमने का प्लान बनेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। करियर के मामले में लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। धन लाभ के लिए आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको नए कार्य सौंपे जाएंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। दान धर्म के काम भी आज आप कर पाएगे। लंबी यात्रा के योग हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। लाभकारी रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा परिवार के साथ आप आज आनंददायक समय बिता पाएगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। किसी कारण से आपको यात्रा भी करनी होगी। जो लाभदायक रहेगी।