आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 05 अक्टूबर 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। बेवजह भागदौड़ लगी रहेगी, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा पड़ेंगे। आपको किसी सरकारी मामले में ढील देने से बचना होगा। आपकी दी गई सलाह परिवार में सदस्यों के खूब काम आएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन शुभ रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन सुखद रहने वाला है। दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते‌ है, जिससे लाभ मिलेगा। संतान की ओर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको आज कारोबार में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप आपके पिताजी आपको यदि कोई सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकते हैं। आप अच्छे खानपान का ध्यान रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। यदि आपकी कोई मन में इच्छा थी, तो उसके भी आज पूरे होने की संभावना है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। घर में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ भी होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपको बिजनेस में किसी डील को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है।
ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बंटवारा होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको आज नौकरी कारोबार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।‌ धन‌ लाभ होगा।