उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप की आंख-मिचौनी के कारण पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के दौर चल सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, सोमवार को गरज के साथ तीव्र वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट है। मौसस विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।