आज 16 अगस्त 2025 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन कारोबार के मामले में शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कुछ शुभ कार्यों में आप अपना धन लगा सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में नई योजनाएं बन सकती हैं, जो कारोबार को आगे बढ़ाने वाली होंगे। अगर किसी कानूनी या कोर्ट के मामले में फंसे थे तो अब उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। मन खुश रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भी आपका ज्यादा समय व्यतीत हो सकता है और इससे मन को सुकून भी महसूस होगा। अपने पसंद के कार्य करने से तनाव कम करने में सहायता मिलेगी और व्यापार में नई योजनाओं से लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन व्यापार और नौकरी के मामले में भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यस्थल पर अपने प्रोजेक्ट में की हुई मेहनत और प्रयासों का आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, नौकरी करने वालों के अधूरे काम पूरे होते जाएंगे और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन कुछ समय आपको नई योजनाओं पर ध्यान देने के लिए भी निकालना होगा। नौकरी करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोच-समझकर फैसले लें। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करने होंगे। इससे धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हो सकती है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार और कारोबार के मामले में दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार के मामले में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन प्रॉपर्टी के मामले में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा और किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के मामले में आपको दिनभर लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन इनके लिए आपको प्रयास करने जरूरी होंगे। नौकरी के नये द्वार खुलेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में आज सतर्क रहना होगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, बिजनेस करने वाले अगर थोड़ा सा जोखिम भरा फैसला ले लें, तो इससे बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में नए कार्यों को आजमाने से लाभ मिलने की संभावना है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। राजनीति में सफलता मिलेगी। व्यापार करने वालों को किसी व्यक्ति के सहयोग से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन अपनाने से लाभ हो सकता है और नौकरी करने वालों को अपने काम समय पर पूरे करने होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का आपको पूरा साथ मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार करने वालों को समय पर प्रोजेक्ट पूरे करने से लाभ मिल सकता है। लेकिन कोई भी जल्दबाजी करने से बचें। सोच-समझकर फैसले करने से लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की मिल सकती है। अगर आप व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाते हैं, तो इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपनी समझदारी और चतुराई से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।