आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 28 अगस्त 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम के समय घर मेहमान आने से आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में किसी बड़े-बुजुर्ग के सहयोग और समर्थन से आपके व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में भी दिन शुभ रहने वाला है और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपका दिन अच्छा रहने वाला है और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसी के चलते आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर सकते हैं। व्यापार के मामले में अपनी बुद्धिमानी और कौशल से आप बड़ी सफलता प्राप्त करकेंगे। वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी, व्यवसाय और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज प्रगति प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े-बुजुर्ग आपकी हर प्रकार की सहायता कर सकते हैं, जिससे उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। समझदारी और बुद्धिमानी से निर्णय लेने से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शांति और धैर्य के साथ फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर तनाव उत्पन्न होने की भी संभावना है। ऐसे में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। धन में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर कानूनी या कोर्ट के किसी मामले में फंसे थे तो अब वहां भी आपकी जीत हो सकती है, जिससे तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से आप सफलता हासिल करेंगे। वहीं, अचल संपत्ति के व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति बेहतर रहने से आपको संतुष्टि महसूस हो सकती है। वहीं, सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने से सम्मान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है और राजनीतिक क्षेत्र में अधिक प्रयास करने होंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग नए संपर्क बना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्राप्त होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। खुशखबरी मिलेगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। खर्चे अधिक बढ़ने के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। हालांकि, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धैर्य रखें।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। कारोबार के मामले में आपको उन्नति के रास्ते मिल सकते हैं और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा।