आज 10 सितंबर 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। परिवार के सभी सदस्यों से आपको आवश्यकता के अनुसार सहयोग मिल जाएगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। शुभ रहेगा और पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। जबकि कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का भी आज आप लाभ ले सकते हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। धन लाभ होगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश से लाभ पा सकेंगे। जमीन और पावर सेक्टर में निवेश करने से आपको बचना चाहिए।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। फायदा मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस के मामले में भी आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल है। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। बुद्धि कुशलता से आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में भी इनको सफलता मिलेगी। आज आप धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको आज लाभ मिलेगा। अगर आपके परिवार में कोई तनाव और विवाद चल रहा है तो उससे भी आज आप राहत पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज सहयोग और आनंद मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको व्यापारिक सहयोगियों और साझेदारों से लाभ होगा। आपको आज किसी निकट संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुए काम को आज आप पूरा कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विदेश में व्यापार करने वालों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम से बचना होगा। विदेश से संबंधित काम करते हैं या विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सुखद समाचार मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये कामों में तरक्की मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। लेकिन खुद की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि इन्हें स्वास्थ्य संबधी समस्या हो सकती है। आज बच्चों की शिक्षा को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है। सुख के साधनों पर आज धन खर्च होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आपको आज अपने किए गए प्रयास में भाग्य सफल बनाएगा। आप आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। कोई अधूरा काम बन जाने से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आप आज शामिल हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें जिज्ञासा की भावना बढेगी। बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी, लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।