आज 18 मई 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका फोकस बढ़ा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। लाभ का दिन है। दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपने कामों को करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको कुछ नए प्रयासों को करना बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की यदि पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।
कन्या (VIRGO): आज का दिन अनुकूल है। सम्मान के मामले में लाभ होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने लक्ष्यों को पकड़कर चलेंगे, तो ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। पारिवारिक रिश्ते में एकता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चले और आपको किसी लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाई और बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सुखद समाचार मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक मामलों में भी आप सहज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आपकी लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी।